औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर थाने की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों की शिकायत और उच्चाधिकारियों की जांच के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कार्रवाई करते हुए दिबियापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी को लाइनहाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि दिबियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने थाने की कार्यप्रणाली को लेकर डीआईजी हरीश चंदर से शिकायत की थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट में कई खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि 16 मार्च को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई कमियां पाई गई थीं। इस संबंध में दो अलग-अलग जांचे...