लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ,संवाददाता। फेसबुक पर डीआईजी सीआईडी की फर्जी आईडी बनाकर साइबर जालसाज ने परिचितों को मैसेज भेजकर रुपये वसूल लिए। जानकारी होने पर डीआईजी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि साइबर जालसाज ने पहले उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसके बाद प्रोफाइल फोटो पर उनकी फोटो लगायी गई। फिर परिचितों को मैंसेजर पर मैसेज कर एक नंबर शेयर कर बताया कि उनके मित्र सीआरपीएफ में तैनात हैं। जालसाज ने ट्रांसफर की बात बताते हुए पुराना फर्नीचर व अन्य सामान कम कीमत पर बेचने की बात कही। उसके बाद आरोपी ने कई परिचितों से रुपये ट्रांसफर करा लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...