मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।सोमवार को सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक मौजूद रहे। सर्वप्रथम गार्द द्वारा डीआईजी को सलामी दी गयी। उसके बाद डीआईजी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की। उसके बाद प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय एसएसपी , रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी श...