चंदौली, जून 16 -- पीडीडीयू नगर, हिटी नक्सल क्षेत्र सहित कई थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का हाल जानने के लिए सोमवार को डीआईजी वैभव कृष्णा दोपहर में जिले में पहुंचे। सबसे पहले चकरघट्टा थाना पहुंचे। वहां से नौगढ़ और चकिया कोतवाली में बैठक कर देर रात मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थानों में बैठक कर नक्सल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थाना प्रभारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से बातचीत कर फीडबैक लिया।

चकरघट्टा थाना दौरा डीआईजी सबसे पहले थाना चकरघट्टा पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी शैक्षिक योग्यता एवं विशेष कौशल की जानकारी लेकर के अर्जित हुनर का सदुपयोग करने की सलाह दिया। इस मौके पर नौगढ़ थाना सभागार में संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधि...