बरेली, अगस्त 22 -- दलित उत्पीड़न एवं हत्या के 12 साल पुराने मामले में डीआईजी विशेष सुरक्षा लखनऊ हेमंत कुटियाल बरेली की विशेष कोर्ट में गवाही देने पहुंचे। विशेष कोर्ट में उनके बयान दर्ज किये गए। विशेष लोक अभियोजक स्वतंत्र पाठक ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व थाना सुभाषनगर में आरोपी रविकांत गुप्ता के खिलाफ दलित युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस केस की विवेचना तत्कालीन क्षेत्राधिकारी हेमंत कुटियाल ने की थी। विवेचक हेमंत कुटियाल वर्तमान में डीआईजी विशेष सुरक्षा लखनऊ के पद पर तैनात है। विशेष कोर्ट के सम्मान पर डीआईजी गवाही देने बरेली पहुंचे। विशेष लोक अभियोजक स्वतंत्र पाठक ने डीआईजी हेमंत कुटियाल के बयान दर्ज कराये। यह भी पढ़ें- मेरठ कप्तान पर भारी पड़ी दिग्विजय भाटी की पिटाई, तीन मंत्रियों की शिकायत पर हुआ ऐक्शन, ADG ने जांच बैठाई वहीं, आरोप...