मेरठ, मार्च 12 -- पीएसी मेरठ अनुभाग की पुलिस उपमहानिरीक्षक कल्पना सक्सेना ने गाजियाबाद स्थित 41वीं और 47वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया और उन्हें अनुशासन व कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करने का संदेश दिया। उनकी अध्यक्षता में 41वीं व 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में संचालित आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों का सम्मेलन एवं गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर /47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक कमलेश बहादुर (आईपीएस) तथा 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक दिनेश यादव (आईपीएस) भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान डीआईजी ने रिक्रूट आरक्षियों को जल्द होने वाली फाइनल इंडोर और आउटडोर परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के ...