बस्ती, सितम्बर 11 -- हर्रैया/छावनी, हिन्दुस्तान टीम। डीआईजी संजीव त्यागी ने गुरुवार को हर्रैया और छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हर्रैया थाने में पहुंचने के दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस कर्मियों के बीट की समीक्षा कर रहे थे। डीआईजी के पहुंचते ही वह सीधे थाना कार्यालय पहुंचे और करीब 10 मिनट तक थाना प्रभारी से अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक मिलने के बाद डीआईजी वहां से रवाना हो गए। इस दौरान सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह मौजूद रहीं।

छावनी थाना निरीक्षण इसके बाद डीआईजी संजीव त्यागी ने छावनी थाने का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। थाना पहुंचने पर गार्ड ने सलामी दी। अधिकारियों ने थाना परिसर में ...