डीआईजी ने सुमंत हत्याकांड की समीक्षा की
बेगुसराय, जुलाई 27 -- बीहट, निज संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के आलोक में पुलिस उपमहानिरीक्षक (कमजोर वर्ग) आमिर जावेद ने रविवार को बरौनी थाना पहुंचकर सुमंत कुमार पासवान हत्या मामले की गहन समीक्षा की। घटना की सूचक नींगा निवासी मृतक की मां माला देवी तथा पिता गणेश पासवान से भी जानकारी प्राप्त की। 12 जनवरी 2022 को नींगा के सुमंत पासवान की हत्या हुई थी तथा उक्त मामले में मिर्जापुरचांद के त्रिवेणी सिंह समेत अन्य को आरोपित किया गया था। प्रथमदृष्टया पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए तहकीकात शुरू की लेकिन बाद में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हत्या की घटना को सही पाया। मामले के तत्कालीन अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक सह बरौनी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के द्वारा आरोपितों के विरूद्ध आरोप पत्र 30 अप्रैल 2023 को दाखिल किया। अब तक उक्त हत्याकांड में किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.