संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को श्रीमती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज धनघटा में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीआईजी संजीव त्यागी ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव तौर तरीके से लोगों को अवगत कराया। साथ ही आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाने को प्रेरित किया।डीआईजी ने महिलाओं व बालिकाओ को अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत जताई। उन्होने कहा कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुनने व उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है। डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए सावधान ...