बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को दौड़ लगवायी। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल कराई गई। डीआईजी ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव भी दिये। उन्होंने यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पीटी गोदाम का उद्घाटन भी किया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.