बुलंदशहर, मार्च 23 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को जनपद के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में डीआईजी ने विवेचनाओं के बढ़ते ग्राफ और लंबित मामलों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा के दौरान डीआईजी ने पाया कि सर्किल डिबाई, अनूपशहर और शिकारपुर में विवेचनाओं की संख्या सर्वाधिक है। डीआईजी ने निर्देश दिया कि एक महीने से अधिक लंबित विवेचनाओं पर क्षेत्राधिकारी, दो महीने पर अपर पुलिस अधीक्षक और तीन महीने से अधिक लंबित मामलों पर पुलिस अधीक्षक स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण कराएंगे। वहीं, एक वर्ष से अधिक पुरानी विवेचनाओं की जांच थाना प्रभारी स्वयं करेंगे।​गैंगस्टर की संपत्ति क...