डीआईजी ने पुलिस लाइन में किया निरीक्षण
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का बारीकी से अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यप्रणाली तथा मौके पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। डीआईजी अभिषेक सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसआई भर्ती प्रक्रिया पर कड़ी नजर, पारदर्शी चयन और अभ्यर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.