संभल, मार्च 16 -- जनपद के बहजोई स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को वार्षिक निरीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के साथ परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने शस्त्रागार पहुंचकर शस्त्रों के रखरखाव और संबंधित अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा राजकीय संपत्ति स्टोर रूम, भोजनालय, डीसीआर कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्ड रूम, कैंटीन, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा तथा पुलिस लाइन परिसर, बैरकों और स्नानघर-शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सभागार में अधिकारियों और था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.