संभल, मार्च 17 -- पुलिस लाइन बहजोई में सोमवार को आयोजित परेड में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज जी ने सलामी लेकर पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का टर्नआउट भी चेक किया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव और संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा राजकीय शस्त्रों के उचित रखरखाव के लिए निर्देश दिए। वहीं एसपी ने राजकीय संपत्ति स्टोर रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और स्टोर में रखे सामान की बेहतर देखरेख के निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों के लिए संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखते हुए साफ-सफाई बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.