डीआईजी ने पक्का बलुआ घाट पहुंचकर बाढ़ का लिया जायजा
गाजीपुर, अगस्त 28 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों के साथ हरपुर स्थित परशुराम मंदिर में दर्शन के बाद कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचकर गंगा में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बातचीत कर जलस्तर और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जलस्तर, जल प्रवाह और निचले इलाकों में जलभराव की संभावनाओं का निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी करने, प्रत्येक बदलाव की नियमित समीक्षा कर नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, पहुंच मार्ग, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता और बचाव संसाधनों को दुरुस्त रखने को कहा। सबलपुर कला और मंझरिया गांव के तटव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.