सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीआईजी संजीव त्यागी ने जोगिया उदयपुर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदी गृह, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियिां अद्यावधिक करने, कार्यालय व थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्यों का बोध कराया। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं समय पर सूचनाओं से अवगत कराने को कहा। उनमें साफा वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.