हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। हरदोई स्टेशन पर शुक्रवार को डीआईजी जीआरपी लखनऊ सुधा सिंह ने निरीक्षण किया। जीआरपी हरदोई को मिलने वाले आईएसओ प्रमाण पत्र की प्रक्रिया से जुड़ा था। डीआईजी ने एसपी जीआरपी लखनऊ के साथ महिला हेल्प डेस्क, क्राइम रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की। शस्त्रागार में सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखते हुए उन्होंने कई उपकरण बदलने के निर्देश दिए। आईएसओ से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं पर उन्होंने जीआरपी एसओ पंकज भास्कर से जानकारी ली। स्टेशन पर जाम की समस्या पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। डीआईजी ने कहा कि आईएसओ प्रमाणन के लिए अधिकतर व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। जो कमियां दिखीं, उन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही प्रमाणन संस्था जीआरपी हरदोई का अंतिम निरीक्षण करेगी। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होगा। निरीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.