चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा, संवाददाता। हजारीबाग प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे। चतरा पहुंचने के बाद वे सीधे जीतनी मोड़ स्थित पुलिस लाइन गये। यहां सभागार में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षको, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक चतरा के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा ने जिले में संगठित अपराधकर्मियों के द्वारा की गई घटना एवं जिला में सक्रिय गिरोह तथा उनके सदस्यों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ अफीम सहित अन्य मादक पदार्थ के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई से संबंधित विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों ने नकेल कसने के लिये लगातार छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज के 13 केंद्रों पर 19 को होगी प्रारंभिक प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.