मुरादाबाद, फरवरी 10 -- डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार दोपहर बाद कुन्दरकी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ओर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह को साथ लेकर पहुंचे डीआईजी ने सबसे पहले गार्द की सलामी ली। बाद में थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, भोजनालय, बैरिक, मालखाना, महिला और साइबर हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर रूम, जीपी स्टोर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को चेक करने के बाद अच्छी स्थिति मिलने पर संतोष व्यक्त किया, बाद में ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्हें गांव में अपराध ओर अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। अंत में ग्राम प्रहरियों को शॉल और टार्च वितरित कर सतर्कता से निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ...