हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे से आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से एनडीपीएस (मादक पदार्थ), संगठित अपराध और गुमशुदगी के लंबित मामलों पर चर्चा की गई और कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान डीआईजी ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करें। इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। यह भी पढ़ें- अपराध मुक्त जिले के लिए थाना प्रभारियों को 60 दिनों का अल्टीमेटम उन्होंने ...