सीवान, मार्च 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सारण क्षेत्र के डीआईजी ने शुक्रवार को एसडीपीओ सदर-1 कार्यालय का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एसपी भी मौके पर मौजूद रहे। डीआईजी ने सबसे पहले कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, फरियादों का निस्तारण व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।अभिलेखों को अपडेट रखने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने व आमजन के प्रति संवेदनशील व पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने भी संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण व अनुसंधान कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ सदर-1 कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...