डीआईजी ने किया संवेदनशील स्थलों व ताजिया मार्गों का निरीक्षण
बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिले के संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों और कर्बला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने नगर व कोतवाली देहात क्षेत्र के नहरबालागंज कर्बला सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा कानून-व्यवस्था व यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.