चतरा, मई 1 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग क्षेत्र के डीआईजी अंजनी कुमार झा गुरुवार को वशिष्ठ नगर थाना पहुंचे। वशिष्ठ नगर थाना परिसर में डीआईजी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी अंजनी कुमार झा मौके पर मौजूद वशिष्ठ नगर और हंटरगंज थाना प्रभारी और दोनों थाना के पुलिसकर्मियों के साथ अपराध नियंत्रण और कांडों के अनुसंधान को लेकर गहन मंथन और चर्चा किये। डीआईजी ने वशिष्ठ नगर थाना परिषर का भ्रमण कर थाना के भवनो के भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों के बैरक, थाना के सिरिस्ता कार्यालय, मलखाना का निरीक्षण किया। थाना में जप्त वाहनों का भी जायजा लिया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अपराध पर अंकुश लगाने सहित अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना में लंबित मामलों के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसरों से मामला को निष्पादन...