डीआईजी ने किया मुफस्सिल थाना का निरीक्षण
मोतिहारी, मई 26 -- मोतिहारी। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने मंगलवार को मुफस्सिल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना सिरिसता, हाजत, मालखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कांड के निष्पादन में तेजी लाने, शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने सहित अन्य निर्देश दिया। डीआईजी को थाना परिसर में सलामी दी गई। मौके पर एसपी स्वर्ण प्रभात, प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.