कानपुर, मार्च 17 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली में मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक के साथ डीआईजी ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां पर अभिलेख देखे और लंबित समस्याओं का निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। मंगलवार शाम को एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय के साथ डीआईजी हरीश चंद्रा भोगनीपुर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख देखे, इसके बाद कार्यालय में क्राइम रजिस्टर, बीट रजिस्टर, असलहा गृह, कम्यूटर कक्ष, निर्माणाधीन आवास आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ अन्य जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीओ संजय वर्मा, कोतवाल सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...