बोकारो, जून 2 -- सीआईएसएफ डीवीसी सीटीपीएस चंद्रपुरा यूनिट में सोमवार को डीआईजी फायर नीति मित्तल ने वार्षिक निरीक्षण के तहत सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकुशलता और तैयारियों का जायजा लिया। चंद्रपुरा पहुंचने पर ​इकाई परिसर में डीआईजी का इकाई प्रभारी सह डिप्टी कमांडेंट (फायर) कैलाश यादव और इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) अर्चना देवी ने स्वागत किया। इंस्पेक्टर (फायर) गौतम राय की अगुवाई में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ​इकाई प्रभारी यादव ने डीआईजी को सीटीपीएस इकाई की कार्यप्रणाली, सुरक्षा इंतजामों और फायर विंग की तैयारियों से अवगत कराया तथा विस्तृत जानकारी दी। डीआईजी ने सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी व उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें प्लांट की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई। बै...