मेरठ, दिसम्बर 5 -- किठौर। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को किठौर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मैस, पुलिस बैरक की व्यवस्था परखी। छुटपुट खामियों पर सुधार के निर्देश दिए। गुरुवार दोपहर डीआईजी कलानिधि नैथानी किठौर थाने पहुंचे। उनके साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम डीआईजी को सलामी दी गई। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी, विवेचनाओं की स्थिति देख लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने बताया कि सरकार की मंशा और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बेहतर पुलिसिंग के लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञान को परखा गया। डीआईजी ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। इस दौरान एसपी देहात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.