सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सारण रेंज के डीआईजी मंगलवार को जिले में पहुंचे और एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। समाहरणालय पहुंचने पर सबसे पहले जवानों ने सलामी दी। इसके बाद डीआईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों की समीक्षा की तथा लंबित व निष्पादित मामलों की स्थिति, विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों, प्रशासनिक व अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद कर उनके दायित्वों, कार्य प्रगति एवं समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की। डीआईजी ने पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के नियमित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने, आम जनता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.