वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ, उरे) के उप महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त सैय्यद सरफराज अहमद ने रविवार को कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के जनरल कोचों में भीड़ को देखते हुए कतारबद्ध कर यात्रियों को सवार कराया। डीआईजी ने महानगरी एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी और बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेनों के समय खुद खड़े होकर यह व्यवस्था कराई। इससे पहले वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर आने वाली गाड़ियों के सामान्य कोचों में आरपीएफ के जवान सवार होकर आए। जवानों ने एक-एक कर कोचों के दरवाजे खोले। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.