हापुड़, मई 10 -- धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हो गया था। इस मामले को मेरठ रेंज के डीआईजी ने गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और पिलखुवा सीओ से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। मारपीट में कई युवक घायल हो गए थे और आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। शनिवार को धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में जमकर मारपीट और पथराव हो गया था। दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। असमाजिक तत्वों ने दुकानों, मकानों, बाइकों और अन्य वाहनों को निशाना बनाया था। एडीजी भानू भास्कर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.