मोतिहारी, मार्च 9 -- सिकरहना। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने सोमवार की संध्या ढाका अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कई आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन किया तथा पुराने कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण को लेकर गश्ती, छापेमारी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी अमित कुमार सहित अंचल अंतर्गत सभी थानों के अनुसंधानकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...