डीआईजी ने अपराध समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश
बदायूं, जून 6 -- डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को बदायूं पहुंचकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी अंकिता शर्मा सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने, साइबर अपराधों की रोकथाम, हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों और अवैध शस्त्रों से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.