मऊ, फरवरी 13 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ मंडल सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में शुक्रवार की शाम को कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक किया। इस दौरान डीआईजी ने अपराधियों पर लगाम कसने का निर्देश दिया। साथ ही साथ यूपी बोर्ड परीक्षा, आगामी पर्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश जारी किया। डीआईजी ने निर्देशित किया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए। गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाए। जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाए। अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.