मोतिहारी, मार्च 16 -- चकिया। चम्पारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय सोमवार को ब्लाक परिसर स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला से आये विशेष बल ने डीआईजी को गार्ड आफ ऑनर दिया। वहीं डीआईजी ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत यहाँ अभिलेख, विधि व्यवस्था व पेंडिंग केसेज एंव उपलब्ध संसाधन आदि की समीक्षा की गई है. वहीँ पेंडिंग केस में गति लाकर निष्पादित करने समेत विधि व्यवस्था बनाए रखने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ थाना भवन को लेकर पूछे गये प्रश्न पर कहा कि थाना भवन कार्य प्रगति पर अविलम्ब थाना को नया भवन मिल जायेगा तथा थान के पुराने भवन मे पुलिस निरीक्षक कार्यालय शिफ्ट किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.