आगरा, दिसम्बर 31 -- उप महानिरीक्षक निबंधन दीनानाथ वर्मा के बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर तहसील सदर स्थित निबंधन कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। सभी ने उन्हें मिष्ठान खिलाया। उन्होंने 18 फरवरी 2025 को उप महानिरीक्षक निबंधन आगरा मंडल का पदभार ग्रहण किया था। उनका आगरा में 10 माह का कार्यकाल रहा। उन्होंने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने उनके कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप निबंधक नीतू गोला, संजय सिंह, नईम रजा, प्रभारी उप निबंधक राकेश यादव, संजीव सक्सेना आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.