बस्ती, जून 24 -- बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के पोखर भिटवा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह ने मांगलवार को डीआईजी को शिकायती-पत्र देकर मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। दिए गए शिकायती-पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्रों को साजिश के तहत झुठे मुकदमे में फंसाया गया है। बताया कि उनके पुत्र बैट्री का कारोबार करते हैं और वित्तीय लेनदेन का दायित्व संबंधी फाइनेंस कंपनी का होता है। उन्होंने डीआईजी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...