मेरठ, जुलाई 11 -- मेरठ रेंज में सक्रिय अपराधियों की निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई को तेज करते हुए जून माह में 6 हजार से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 67 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जबकि 773 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध मिले। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और उप निरीक्षक स्तर से नियमित सत्यापन के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कर रिकॉर्ड अद्यतन रखें। क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्तर से रैंडम जांच कर डाटा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट अनिवार्य रूप से खोलने तथा सात या उससे अ...