डीआईजी की सख्ती के बाद भूमि कारोबार पर शिकंजा, लातेहार के 43 लोग जांच के दायरे में मनीष उपाध्याय
लातेहार, जून 2 -- मनीष उपाध्याय लातेहार संवाददाता। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल द्वारा भूमि विवाद और अवैध जमीन कारोबार से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद पलामू प्रमंडल में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रमंडल के करीब 180 लोगों की सूची तैयार की गई है, जिसमें लातेहार जिले के 43 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है। इसके बाद जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और प्रशासन विवादित भूमि, पुराने भू-अर्जन, खरीद-बिक्री, दस्तावेजों की वैधता तथा जमीन से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच में जुटे हैं। खासकर अनुसूचित क्षेत्र, पेसा कानून, वन भूमि, पर्यटन क्षेत्र और करोड़ों रुपये मूल्य की जमीनों से जुड़े मामलों पर प्रशासन की नजर बताई जा रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जिन मामलों की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.