हापुड़, मई 3 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली हापुड़ नगर थाना प्रभारी और जदीद चौकी प्रभारी को जबरन समझौता कराने, गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करने, 8 घंटे तक हवालात के पास बैठाने के आरोप में लाइन लाजिर कर दिया है। जांच के दौरान थाने में लगा सीसीटीवी बंद मिला। डीआईजी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंग प्रसाद से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए अधिकांश आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में पता चला कि सिविल प्रकृति के मामले में भी शिकायतकर्ता को करीब आठ घंटे तक थाने के हवालात के पास अवैधानिक रूप से बैठाया गया। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर थाना प्रभारी शिकायतक...