डीआईजी और एसएसपी ने किया बिनावर थाने का निरीक्षण
बदायूं, जून 6 -- डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अंकिता शर्मा बिनावर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने थाने का औचक निरीक्षण करते हुए हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक और मैस का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र के उद्घाटन के बाद डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र के निस्तारण के बाद उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और व्यवस्थाओं को देखकर डीआईजी संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.