सहारनपुर, मार्च 2 -- माह-ए-रमजान और होली का त्यौहार के चलते पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। रविवार देर रात डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात सागर जैन ने स्थानीय अधिकारियों और फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च कर आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। सैनी सराय से मोहल्ला खानकाह स्थित पुलिस चौकी से होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, हनुमान चौक, मेन बाजार से होते हुए रेलवे रोड तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी अभिषेक सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि गश्त का उद्देश्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.