डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक
बरेली, अगस्त 17 -- बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी को अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें यह पदक प्रदान किया। डीआईजी अजय साहनी को यह सम्मान वर्ष 2020 में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान कुख्यात अपराधी चांद उर्फ काले के साथ हुई साहसिक मुठभेड़ के लिए दिया गया है। 25 जनवरी 2020 की रात तत्कालीन एसएसपी अजय साहनी के नेतृत्व में मेरठ पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय लुटेरे और गिरोह के सरगना चांद उर्फ काले को मुठभेड़ में मार गिराया था। वह विभिन्न जनपदों में लूट की कई संगीन वारदातों में वांछित था। मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और लूट का सामान भी बरामद किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.