रामगढ़, जून 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का विधिवत उद्घाटन शनिवार को हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजनी झा ने किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार शाम जिला मैदान पहुंचकर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। डीआईजी ने विशेष रूप से एथलेटिक्स खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर दिया। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न खेल स्पर्धाओं में मुकाबले जारी रहे।

फुटबॉल प्रतियोगिता फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रामगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में रामगढ़ ने गिरिडीह को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल टीम के कप्तान उमे...