उरई, अप्रैल 26 -- उरई। संवाददाता जनपद में होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए डीआईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं को बारीकी से परखा गया। डीआईजी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से सुनि...