मधुबनी, जुलाई 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की 74 वर्षीय विधवा मीरा देवी के मामले सहित दो दर्जन से अधिक मामले पर विभिन्न संगठनों ने न्याय दिलाये जाने की प्रक्रिया पर आपसी विमर्श किया। रहिका थाना कांड संख्या 175/2026 में दर्ज मामले में कार्रवाइ्र नहीं होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रंजन झा ने पीड़िता की ओर से डीआईजी मिथिला, एसएसपी मधुबनी, डीजीपी तथा बिहार सरकार के लोक शिकायत निवारण सहयोग पोर्टल पर कार्रवाई नहीं होने और आरोपितों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने की शिकायत भेजी है। बैठक में पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने बीमार पति की लाचारी का लाभ उठाकर भूमि अपने नाम करा ली। विरोध करने पर गवाहों को धमकाने, सामाजिक दबाव बनाने तथा पुलिस जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा...