कानपुर, जून 6 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी से मिला और उन्हें शहर में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं गिनाईं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद जोशी, शिशिर अस्थाना, सुरेंद्र कुमार, संत कुमार ने उन्हें सम्मानित भी किया। यह भी पढ़ें- नई डीआईओएस का किया गया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...