मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। एनसीईआरटी की डंप किताबों के खिलाफ हिन्दुस्तान के अभियान का असर दिखने लगा है। जिले के कई स्टेशनरी दुकानों पर डीआईओएस ने छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एनसीईआरटी की डंप किताबों के मामले का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने सोमवार शाम नगर के आर्य कन्या रोड स्थित स्टेशनरी की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी होते ही स्टेशनरी दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है। वहीं, अन्य दुकानदारों को गोदामों में डंप एनसीईआरटी की किताबों को तत्काल बाहर निकाल कर बच्चों को मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अधिक शुल्क लेने पर होगी कार्रवाई : डीएम मंगलवार को भ...