डीआईओएस ने ली प्रधानाचार्यों की बैठक, तय की खेल प्रतियोगिताएं
मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरनगर डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में माध्यमिक स्कूलों के खेलकूद की वार्षिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डीआईओएस हरकेश यादव ने की।बैठक के दौरान डॉ. विकास कुमार ने सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे इंस्पायर अवार्ड और पंख पोर्टल सहित अन्य क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए डीआईओएस हरकेश यादव ने जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व एसडी इंटर कॉलेज को और प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा डीएवी इंटर कॉलेज को सौंपा। इस दौरान प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा विद्यालयों को दिए जा रहे सभी कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.