महाराजगंज, अप्रैल 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली में पुस्तक मेला का आयोजन किया। इसका उद्घाटन डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए अच्छा माध्यम साबित हो रही हैं। इन पुस्तकों में सभी कक्षाओं और विषयों के पाठ्यक्रम पूरी तरह से समाहित हैं। इन्हीं पुस्तकों को प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले युवा पसंद करते हैं और उन्हें अपने विषय की पूरी जानकारी इसी से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे किसी तरह के बहकावे में न आएं और केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों से अध्ययन करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें उत्कृष्टता के साथ सभी मानदंड पर परखी हुई हैं। यह भी पढ़ें- टीडी कॉलेज में पुस्तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- एनस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.