डीआईओएस ने निर्धारित शुल्क व रसीद के लिए दिए निर्देश
कुशीनगर, मई 7 -- पडरौना, निज संवाददाता।जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मनमानी शुल्क लेने और उसकी रसीद भी न दिए जाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया। इसके बाद डीआईओएस ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्धारित शुल्क ही लेने और उसकी रसीद विद्यार्थियों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं।कसया तहसील क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर-एक निवासी प्रियेश गोंड ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीन आने वाले अनेंक विद्यालयों में मनमानी शुल्क लेकर छात्र-छात्राओं का नामांकन किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि शुल्क की रसीद भी छात्रों को नहीं दी जा रही है। डीएम ने डीआईओएस को नियमानुसार नामांकन और रसीद दिए जाने का निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.